"SEX" की कीमत करोड़ों में; डुमेन के लिए भारी भरकम बोली
खबर है कि sex.com डुमेन जिसके पास है वह कम्पनी इसे करीब 1.3 करोड़ डॉलर यानी कि करीब 65 करोड़ रूपयों में बेचने जा रही है. फिलहाल यह डुमेन Escom नामक कम्पनी के पास है. इस कम्पनी ने 2006 में यह डुमेन 1.2 करोड डॉलर में खरीदा था. इस तरह से देखा जाए तो विगत चार वर्षों में इसकी कीमत कुछ खास नहीं बढी है, फिर भी 65 करोड़ रूपए में एक डुमेन का बिकना बड़ी बात जरूर कही जा सकती है.
इस डुमेन के लिए 12 कम्पनियों ने बोली लगाई थी और अंत में क्लोवर होल्डिंग्स नामक कम्पनी ने इस डुमेन के लिए सबसे बड़ी बोली लगाकर इसे खरीद लिया है ऐसी खबर है.
हालाँकि इस डुमेन के लिए प्राणियों की सहायतार्थ कार्य करने वाली संस्था पेटा ने भी कोशिश की थी. पेटा ने कहा था कि sex.com उसे दान में मिलना चाहिए. वह इसका उपयोग अपने एक कैम्पेन के लिए करती जिसके तहत बताया जाता कि शाकाहारी लोग भी सेक्सी होते हैं. लेकिन तब एस्कोम ने पेटा को यह डुमेन देने से इंकार कर दिया था.
अब यह डुमेन क्लोवर होल्डिंग्स के पास है और देखना होगा कि अब डुमेन मात्र क्रय-विक्रय का माध्यम बनता है या फिर ओनलाइन भी होता है.
No comments:
Post a Comment