यूट्यूब से लाखों की कमाई, शीर्ष 10 प्रयोक्ता
एक नई शोध के बाद उन शीर्ष 10 लोगों की सूचि जारी की गई है जिन्होनें पिछले वर्ष यूट्यूब पर रखे अपने वीडियो पर आ रहे विज्ञापनों की वजह से सालाना करीब 1
लाख डॉलर यानी की करीब 50 लाख रूपयों से अधिक की कमाई की है. ट्रान के वीडियो पिछले एक वर्ष में करीब 13 करोड 90 लाख बार देखे गए और इससे 1 लाख
डॉलर की कमाई हुई. वैसे ट्रान का चैनल "कम्यूनिटी चैनल' है भी काफी लोकप्रिय. इस चैनल के 7,40,600 से अधिक सबस्क्राइबर हैं.
सिडनी मोर्निंग हेराल्ड की खबर के अनुसार सिडनी की नताली ट्रान ऐसी ही एक प्रयोक्ता हैं जिन्होनें अपने मात्र 10 वीडियो के एक चैनल की मदद से पिछले एक वर्ष के दौरान 1 लाख डॉलर की आय अर्जित की है. यूट्यूब एनालिटिक्स और ट्यूबमोगुलयूज़्ड ने प्रयोक्ताओं के वीडियो को देखे जाने की दर और यूट्यूब के वार्षीक पार्टनर प्रोग्राम के आधार पर यह आँकडे जारी किए हैं. यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम कुछ सबसे लोकप्रिय प्रयोक्ताओं को उनकी क्लिप के नीचे आ रहे विज्ञापनों में से 50% हिस्सा उनको देता है.
इस अभ्यास में जूलाई 2009 से लेकर जूलाई 2010 तक के आँकडों का विश्लेषण किया गया. इस शोध में उन प्रयोक्ताओं को ही शामिल किया गया जो निजी तौर यूट्यूब से जुडे हैं तथा किसी बडे समाचार मीडिया से संबंधित नहीं है.
इस शोध के अनुसार यूट्यूब से सर्वाधिक कमाई करने वाले गैर संस्थानिक व्यक्ति निम्नानुसार हैं -
शेन डॉसन - 3,15,000 डॉलर
द एनोइंग ओरेंज - 2,88,000 डॉलर
फिलिप डेफ्रेंको - 1,81,000 डॉलर
रयान हाइगा - 1,51,000 डॉलर
फ्रेड - 1,46,000 डॉलर
शे कार्ल - 1,40,000 डॉलर
मेडिकोर फिल्मस - 1,16,000 डॉलर
स्मोश - 1,13,000 डॉलर
द यंग तुर्क्स - 1,12,000 डॉलर
नताली ट्रोन - ,1,01,000 डॉलर
No comments:
Post a Comment