Pages

Sunday, October 14, 2012

आ गया "जीमेल कीलर" फेसबुक मेल

आ गया "जीमेल कीलर" फेसबुक मेल

facebook-emailफेसबुक इस तकनीक को विकसित करने के लिए पिछले एक वर्ष से मेहनत कर रहा था. कुछ जानकार इसे जीमेल कीलर की संज्ञा दे रहे हैं, यानी कि एक ऐसी तकनीक जो जीमेल तथा अन्य समकक्ष ईमेल क्लाइंट तकनीकों की नींद उड़ाने वाली है.

फेसबुक
दुनिया की सबसे लोकप्रिय सोश्यल नेटवर्किंग सेवा तो है ही, परंतु अब वह अपना विस्तार तेजी से बढा रही है. अब फेसबुक ने अपने 50 करोड़ प्रयोक्ताओं के लिए नए मैसेजिंग सिस्टम को लॉंच किया है. फेसबुक का मानना है कि यह नया सिस्टम इतना ताकतवर है कि सामान्य ईमेल अब बीते जमाने की बात हो जाएगी.

क्या है यह नया सिस्टम:
फेसबुक का नया मैसेजिंग सिस्टम दरअसल ईमेल, व्यक्तिगत संदेश और चैट का मिलाजुला स्वरूप है. यह कुछ कुछ उसी तरह से काम करता है जिस तरह से फेसबुक का पुराना व्यक्तिगत संदेश सिस्टम काम करता था.

अब फेसबुक के प्रयोक्ता अपना ईमेल एड्रेस प्राप्त कर पाएंगे. उदाहरण के लिए यदि किसी का फेसबुक नाम Gopal है तो उसको यह ईमेल पता मिलेगा - gopal@facebook.com .

क्या है नया?
आम ईमेल क्लाइंट की बजाय यह तकनीक कई मायनों में अलग है. उदाहरण के लिए यहाँ ईमेल, चैट और फेसबुक स्टेटस तीनों का मिश्रण एक ही फीड में दिखाई देता है. और प्रयोक्ता चाहे जिस तरह से जवाब दे सकते हैं. उदाहरण के लिए यदि किसी मित्र ने चैट संदेश डाला, तो आप उसको ईमेल मार्फत जवाब दे सकते हैं.

जब कोई मित्र आपको टेक्स्ट संदेश भेजता है तो वह आपके इनबॉक्स में तो आता है परंतु साथ ही आपको फेसबुक पन्ने पर भी दिख जाता है. इससे आप उसे तुरंत जवाब दे पाते हैं. यदि संदेश निजी और गोपनीय हो तो आपका मित्र उसे ईमेल के स्वरूप में प्रेषित करेगा और आप उसे अपने इनबॉक्स में जाकर पढ पाएंगे.

इससे क्या लाभ होगा?
इससे ईमेल सिस्टम काफी तेज हो जाएगा. कोई ऐसी बात हो जो सार्वजनिक होने से गोपनीयता को भंग ना करती हो तो आप सीधे टेक्स्ट संदेश भेज सकते हैं. गोपनीय बातों को ईमेल स्वरूप में भेज सकते हैं और चाहें तो चैट ही कर सकते हैं. परंतु आपकी बातचीत की सारी फीड एक ही स्थान पर रहती है.

दूसरा लाभ यह है कि इससे स्पामिंग पर लगाम लग जाती है. इस सिस्टम के द्वारा स्पामिंग करना कठीन है और उसकी फिल्टरिंग भी आसान है.

फेसबुक के प्रमुख मार्क जकरबर्ग के अनुसार ईमेल सिस्टम एक धीमा माध्यम है. फेसबुक का यह नया मैसेजिंग सिस्टम तेज है और कारगर है. हालाँकि इसमें भी ईमेल की सुविधा तो है, परंतु मार्क जोर देकर कहते हैं कि यह मात्र ईमेल सिस्टम नही है, उससे आगे की तकनीक है.

अब देखना यह होगा कि फेसबुक की चीर प्रतिद्वंदी गूगल इसका जवाब देता है.

No comments:

Post a Comment